Friday, October 18, 2024
25.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024
- Advertisement -corhaz 3

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम| जानें क्या हैं नए दाम|

कीमत संशोधन में साढ़े चार महीने का अंतराल खत्म होने के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 96.21 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 97.01 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की कीमत 87.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 88.27 रुपये हो गई है।

मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। कीमत संशोधन में रिकॉर्ड 137 दिन का अंतराल 22 मार्च को कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ समाप्त हुआ। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले 4 नवंबर से कीमतें स्थिर थीं। इसके बाद से अब तक कच्चे तेल की कीमत  करीब 30 अमरीकी डालर प्रति बैरल तक बढ़ गई हैं, जिसके कारण आशंका थी कि अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं।

तेल कंपनियां अब घाटे की भरपाई कर रही हैं। CRISIL रिसर्च के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्धि को झेलने के लिए 15-20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है। भारत अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है।

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानें

अगर आप अपने शहर ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी लेना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। इसके लिए आपको घर से भी निकलने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक एसएमएस करके अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी ले सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको अपने शहर का डीलर कोड पता होना चाहिए, जिसे आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।

इसके बाद आप RSP स्पेस और फिर अपने शहर का डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आप नोएडा में रहते हैं और यहां का डीलर कोड 155444 है तो आपको RSP 155444 लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना है। इसके जवाब में आपको आपके शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम की जानकारी मिल जाएगी।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending